
सीतामढ़ी में प्रशिक्षु सिपाहियों का स्वागत-सह संवाद समारोह, एसपी ने दिए अनुशासन और जनसेवा के मंत्र
एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को शालीन व्यवहार, सतर्क पुलिसिंग और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी में 19 अगस्त 2026 को प्रशिक्षण केंद्र, सीतामढ़ी स्थित आनंद भवन में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के साथ स्वागत-सह संवाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
एसपी ने गश्ती, वाहन जांच, विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिसिंग में आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के साथ निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यशैली अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस के व्यवहार और कार्यशैली से ही आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। इसलिए जनविश्वास एवं पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को अनुशासन, समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु सिपाहियों के उज्ज्वल पुलिस सेवा जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।


