इटावाउत्तर प्रदेशखेल

इटावा पुलिस के लिए गौरव का पल—पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में जीती चल वैजयन्तियां,

इटावा पुलिस के लिए गौरव का पल—पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में जीती चल वैजयन्तियां,

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति में कानपुर जोन की 28वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन ।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा में आज दिनांक 20.08.2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम, इटावा में आयोजित *कानपुर जोन की 28वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन *मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 

समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली समस्त टीमों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, जुझारूपन एवं खेल भावना की सराहना की गई तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं पुरस्कार* प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 09 जनपदों—इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहगढ़, कन्नौज, जालौन, झांसी एवं ललितपुर* की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया।

 

इटावा पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में चल वैजयन्ती प्राप्त कर गौरव हासिल किया। महिला वर्ग के फाइनल में इटावा ने जालौन को 2-1 गोल से तथा पुरुष वर्ग के फाइनल में कानपुर नगर को 3-2 गोल से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में* प्रतियोगिता का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन कराया गया। इटावा पुलिस के खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन में *पीटीआई जयवीर एवं अमोल सिंह* का निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन उल्लेखनीय रहा।

 

इटावा पुलिस द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी जनपदों की पुलिस टीमों, खिलाड़ियों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीशचन्द्र, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों के खिलाड़ी* उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button