अवार्डउत्तर प्रदेशऔरैया

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी करने वाले अभियोजन अधिकारी और पुलिसकर्मी सम्मानित

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी करने वाले अभियोजन अधिकारी और पुलिसकर्मी सम्मानित

 

औरैया के चर्चित दोहरे हत्याकांड में 10 अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी और अभियोजन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद औरैया के चर्चित दोहरे हत्याकांड में 10 हत्याभियुक्तों को न्यायालय से आजीवन सश्रम कारावास की सजा दिलाए जाने में प्रभावी पैरवी करने वाले अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित होने वालों में जिला शासकीय अधिवक्ता श्री अभिषेक मिश्रा, एडीजीसी क्राइम श्री चन्द्रभूषण तिवारी, कोर्ट मोहर्रिर एवं अभियोजन कार्यालय में तैनात कांस्टेबल विनय सिंह तथा न्यायालय पैरोकार कांस्टेबल अनूप कुमार शामिल हैं।

 

पुलिस के अनुसार, इन सभी ने मामले में प्रभावी पैरवी, आवश्यक समन्वय और अभियोजन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके प्रयासों के परिणामस्वरूप न्यायालय द्वारा मामले में दोषी पाए गए 10 अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास की कठोर सजा सुनाई गई।

 

ऑपरेशन कनविक्शन का उद्देश्य गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषियों को न्यायालय से कठोर सजा दिलाना और पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित कराना है। प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर पुलिस एवं अभियोजन विभाग के अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button