उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना में ई-लॉटरी से 6 लाभार्थियों का चयन

मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना में ई-लॉटरी से 6 लाभार्थियों का चयन

 

औरैया में 147 आवेदन प्राप्त, 103 आवेदन पाए गए उपयुक्त; तीन महिला और तीन पुरुष लाभार्थी चयनित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया,। मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत लाभार्थियों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया।

 

पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के लिए जनपद में कुल 147 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद इनमें से 103 आवेदन उपयुक्त पाए गए। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ई-लॉटरी के माध्यम से कुल 6 लाभार्थियों का चयन किया गया, जिसमें 3 महिला एवं 3 पुरुष लाभार्थी शामिल हैं।

 

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि योजना के तहत चयनित प्रत्येक लाभार्थी को प्रदेश से बाहर से साहीवाल, गिर, थारपारकर एवं गंगातीरी नस्ल की 10 स्वदेशी गायें क्रय करनी होंगी।

 

योजना की कुल लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित है। आवश्यक मानकों को पूरा करने पर लाभार्थी को 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

 

मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

प्रशासन द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किए जाने से योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button