उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया कोतवाली परिसर में ‘अनुपम वाटिका’ का शुभारंभ

औरैया कोतवाली परिसर में ‘अनुपम वाटिका’ का शुभारंभ

पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और सकारात्मक वातावरण देने की पहल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर 

औरैया। थाना कोतवाली औरैया परिसर में नवनिर्मित ‘अनुपम वाटिका’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर की गरिमामयी उपस्थिति तथा पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में फीता काटकर वाटिका का उद्घाटन किया।

 

‘अनुपम वाटिका’ का उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के लिए सकारात्मक, शांतिपूर्ण और सुखद वातावरण उपलब्ध कराना है।

पुलिस विभाग की इस पहल से थाना परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही पुलिस कर्मियों को तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच कुछ समय शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में बिताने का अवसर मिल सकेगा।

 

पुलिस विभाग की ओर से इस पहल का संदेश ‘स्वच्छ परिसर • हरित परिसर • सकारात्मक वातावरण’ रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button