
नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने ग्रहण किया पदभार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । सीतामढ़ी के नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने आज निवर्तमान जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय से जिलाधिकारी के पद का प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रभार हस्तांतरण एवं ग्रहण से संबंधित आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गईं।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने जिले के प्रशासनिक कार्यों एवं प्राथमिकताओं को लेकर कार्यभार संभाला। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियों की शुरुआत हुई।
निवर्तमान जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की सेवाओं एवं योगदान के लिए विशाल समाचार परिवार की ओर से आभार तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
वहीं नवपदस्थापित, जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।


