प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने ग्रहण किया पदभार

नव पदस्थापित जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने ग्रहण किया पदभार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी के नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने आज निवर्तमान जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय से जिलाधिकारी के पद का प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रभार हस्तांतरण एवं ग्रहण की आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गईं।

प्रभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने जिला प्रशासन से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों, विकासात्मक योजनाओं एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की।

निवर्तमान जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति के संबंध में नवपदस्थापित जिलाधिकारी को आवश्यक जानकारी दी।

इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, विकासात्मक गतिविधियों में निरंतरता तथा जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने कहा कि जिले के समग्र विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। सरकार की योजनाओं एवं विकासात्मक परियोजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में आम लोगों तक पहुंच सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के विकास के लिए जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों के समन्वित प्रयास से सकारात्मक परिणाम हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता को विशेष महत्व दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button