प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी:नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने आज पदभार ग्रहण करने के उपरांत समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने राजस्व शाखा, जिला स्थापना शाखा, पंचायत शाखा, आपदा प्रबंधन शाखा, निर्वाचन शाखा, जिला नजारत, जन संपर्क प्रशाखा सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से शाखाओं में संचालित कार्यों तथा लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा आम नागरिकों से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि आम लोगों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

जिलाधिकारी ने विभिन्न शाखाओं के कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़े मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button