
किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर हितधारकों की बैठक आयोजित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
डुमरा, सीतामढ़ी। यूनिसेफ बिहार एवं प्रथम संस्था के सहयोग से डुमरा प्रखंड के मधुबन स्थित तलखापुर आंगनवाड़ी केंद्र पर किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण एवं बाल विवाह की रोकथाम को लेकर हितधारकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में किशोरियों के बॉडी कॉन्फिडेंस,आत्मसम्मान, स्वास्थ्य, करियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तिगत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इसके किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण और बाल विवाह की रोकथाम के लिए समुदाय एवं किशोरियों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर निरंतर जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समुदाय, परिवार एवं संबंधित हितधारक भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। बैठक में प्रखंड समन्वयक नवीन कुमार, एएनएम ज्योति कुमारी, आशा कार्यकर्ता गौरी कुमारी, अर्चना कुमारी, रूबी खातून एवं अमृता देवी, जीविका की सामुदायिक मोबिलाइज़र किरण कुमारी एवं पिंकी कुमारी सहित किशोरियां गुंजा कुमारी, गुड्डी कुमारी एवं मुस्कान कुमारी तथा समुदाय की अन्य महिलाएं शामिल रहीं।



