
पुलिस अधीक्षक औरैया ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से जुड़कर जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।



