
कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु एसएसपी इटावा द्वारा कांवड़ मार्ग पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक *23.08.2026* को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* द्वारा थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का पैदल भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान द्वारा कांवड़ मार्ग पर *सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, मार्ग व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन* के संबंध में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता के साथ मुस्तैद रहें, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें तथा कांवड़ यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वय के साथ प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इटावा पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी, प्रभारी यातायात सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



