
आप अपनों के साथ सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाएँ—इसके लिए सीतामढ़ी पुलिस प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस एवं अन्य आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सभी संवेदनशील स्थलों, जुलूस मार्गों, मस्जिदों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखते हुए असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखी जा रही है। वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा भी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
सीतामढ़ी पुलिस की अपील: पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ तथा आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।



