
E20 पेट्रोल को लेकर केजरीवाल ने उठाए सवाल
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:गोवा राज्य
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में आयोजित ‘गोवा फर्स्ट E20 टाउनहॉल’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने E20 पेट्रोल के वाहनों पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठाए।
केजरीवाल ने दावा किया कि E20 पेट्रोल खासकर पुरानी पेट्रोल गाड़ियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे वाहनों की माइलेज कम होने और इंजन व अन्य पार्ट्स पर असर पड़ने की आशंका है।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों से E20 को लेकर जानकारी मांगी थी और कुछ अधिकारियों से बातचीत में पुरानी गाड़ियों को लेकर चिंता जताई गई। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।



