
ऑपरेशन मुस्कान: सीतामढ़ी पुलिस ने बरामद किए 68 मोबाइल फोन, 34 लोगों को लौटाए
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, जिला आसूचना इकाई ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी और गुम हुए कुल 68 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल में से 34 मोबाइल फोन आज उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए। शेष लोगों से भी संपर्क कर उनके मोबाइल फोन नियमानुसार लौटाए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जिला आसूचना इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में SI मोसिर अली (प्रभारी), सिपाही राहुल कुमार, सुबोध कुमार चौधरी, मो. जावेद, नीतीश कुमार सहित सभी थानों के नोडल पदाधिकारी शामिल रहे।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल को ट्रैक करने और उसकी बरामदगी में मदद मिल सकती है।



