
रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में बच्चों ने बांधी राखी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय, औरैया में स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानन्द स्कूल से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रक्षाबंधन के इस आत्मीय अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता एवं अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। बच्चों और पुलिस अधिकारियों के बीच का यह स्नेहपूर्ण संवाद लोगों के लिए भी भावुक और खुशनुमा पल रहा।



