
रक्षाबंधन पर सीतामढ़ी एसपी को किशोरियों ने बांधी राखी, सुरक्षा और अधिकारों का दिलाया भरोसा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर किशोरियों ने सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान एसपी ने बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के संरक्षण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने किशोरियों को स्नेह और मिठाइयां भेंट कीं।
एसपी अमित रंजन ने कहा कि सीतामढ़ी पुलिस बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम और बाल विवाह के खिलाफ लगातार जागरूकता एवं कार्रवाई की जा रही है।

रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस और किशोरियों के बीच यह संवाद सुरक्षा, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया। सीतामढ़ी पुलिस ने जिलेवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।



