इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

राखी विद खाकी: इटावा पुलिस ने बेटियों को दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

राखी विद खाकी: इटावा पुलिस ने बेटियों को दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इटावा पुलिस की ओर से ‘राखी विद खाकी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में यश इंटरनेशनल स्कूल और सेन्ट मारिया एसएम स्कूल की छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी।

 

इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को चॉकलेट, मिठाई और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ।

 

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के प्रति इटावा पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

एसएसपी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। ‘राखी विद खाकी’ के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच विश्वास और अपनत्व को मजबूत करने का संदेश दिया गया। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी परेशानी में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने की अपील की।

 

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर आयुषी सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button