बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला स्कोर कमिटी की बैठक की गई

जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला स्कोर कमिटी की बैठक की गई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला स्कोर कमिटी की बैठक की गई। बैठक में निबंधन कार्यालयों से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पेपर लेस निबंधन के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार विभिन्न माध्यमों कराना सुनिश्चित करें। सभी अवर निबंधक इस बाबत पूरी गंभीरता से कार्य करें ताकि पेपर लेस निबंधन का लाभ आम जनता को मिल सके।इसके अतिरिक्त सभी कार्यालयों में जन सुविधाओं यथा:– प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल आदि की उपलब्धता एवं आवश्यकता के संबंध में विमर्श किया गया। साथ ही राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति एवं इसमें वृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा की गई एवं आय –व्यय से सबंधित तथा जन सुविधाओ की समीक्षा के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में अवर निबंधक सीतामढ़ी पंकज कुमार बसाक के साथ सभी अवर निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button