सीतामढ़ीप्रशासनबिहार

मेरा युवा भारत सीतामढ़ी के छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

मेरा युवा भारत सीतामढ़ी के छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

 

सीतामढ़ी एवं शिवहर के MY Bharat Volunteers ने लिया समाज सेवा और विकसित भारत में योगदान का संकल्प

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार 

मेरा युवा भारत (MY Bharat), सीतामढ़ी के तत्वावधान में सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के MY Bharat Volunteers के लिए आयोजित छह दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद की सदस्य श्रीमती रेखा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उप समाहर्ता-सह-जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सीतामढ़ी तथा DIET, सीतामढ़ी की प्राचार्या श्रीमती कुमारी नेहा उपस्थित रहीं।

 

छह दिनों के प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को MY Bharat की कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योजना, युवा क्लब गठन एवं संचालन, नेतृत्व एवं संचार कौशल, MY Bharat Portal, सोशल मीडिया एवं डिजिटल कौशल, कार्यक्रम प्रबंधन, सरकारी योजनाओं, रिपोर्ट लेखन एवं नागरिक बोध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में व्यावहारिक गतिविधियों के साथ Youth Club का field visit, group activities तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

 

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने क्षेत्र में पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने एवं जनजागरूकता फैलाने में सहयोग कर सकें। साथ ही Resource Mobilization, Public Relations, Community Engagement एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

 

प्रशिक्षण के अंतिम दिन SDRF टीम द्वारा Disaster Management, Preparedness, Response & Mitigation Measures विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव, आपदा के समय आवश्यक सावधानियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। SDRF टीम ने सिलेंडर में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने, सर्पदंश की स्थिति में आवश्यक सावधानियों सहित विभिन्न आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी भी दी।

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा गुप्ता ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का उपयोग समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

उप समाहर्ता-सह-जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित एवं जागरूक युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वयंसेवकों से प्रशासन के साथ समन्वय कर समुदाय की सहायता करने की अपील की। DIET प्राचार्या श्रीमती कुमारी नेहा ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए नेतृत्व, अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

 

समापन अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कार तथा Best Trainee का पुरस्कार परसौनी प्रखंड के स्वयंसेवक अनमोल को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का सामूहिक फोटो भी लिया गया।

 

उपनिदेशक, MY Bharat सीतामढ़ी श्री राकेश कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, SDRF टीम, DIET सीतामढ़ी एवं प्रतिभागी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को सक्षम, जिम्मेदार एवं संवेदनशील स्वयंसेवक के रूप में तैयार करना है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी एवं शिवहर के प्रशिक्षित MY Bharat Volunteers आगे अपने-अपने क्षेत्रों में समाज सेवा, जनजागरूकता एवं युवा सहभागिता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button