
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिली निःशुल्क यात्रा की सौगात, बड़ी संख्या में महिलाओं ने किया सफर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा : मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिलाओं को तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। इस सुविधा का जनपद इटावा में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों एवं बेटियों ने लाभ उठाया और अपने गंतव्य तक निःशुल्क यात्रा की।
रक्षाबंधन के अवसर पर मिली इस सुविधा से महिलाओं में खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क यात्रा की सुविधा से उन्हें अपने भाइयों तक पहुंचने और रक्षाबंधन का पर्व परिवार के साथ मनाने में काफी सहूलियत मिली।



