प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

रक्षाबंधन पर्व पर महिला सुरक्षा को मजबूती — “पुलिस दीदी” (अभया ब्रिगेड) का फ्लैग ऑफ

रक्षाबंधन पर्व पर महिला सुरक्षा को मजबूती — “पुलिस दीदी” (अभया ब्रिगेड) का फ्लैग ऑफ

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी में आज दिनांक 28.08.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी से पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित द्वारा “पुलिस दीदी” (अभया ब्रिगेड) के लिए उपलब्ध कराए गए 15 स्कूटर एवं 10 मोटरसाइकिल, कुल 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित इस पहल के तहत महिला पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, पार्कों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्ती एवं सतत निगरानी की जाएगी। अभया ब्रिगेड की सक्रियता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “पुलिस दीदी” टीम को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अभया ब्रिगेड के माध्यम से असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

इस पहल से जिला में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस की सक्रियता और प्रभावशीलता को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button