मुख्यमंत्री 4 अक्टूबर को रीवा होकर सिंगरौली जायेंगे
रीवा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को प्रात: 10.50 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रवाना होकर प्रात: 11.50 बजे रीवा हवाई पट्टी पहुंचेंगे तदुपरांत प्रात: 11.55 बजे हेलीकाप्टर द्वारा सिंगरौली जिले के चितरंगी रवाना हो जायेंगे। श्री चौहान चितरंगी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर अपरान्ह 3.35 बजे रीवा आकर अपरान्ह 3.45 बजे वायुयान द्वारा ग्वालियर रवाना होंगे।


