
कुएं में गिरे नौ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर में रविवार को खेलते समय करीब नौ वर्षीय बच्चा अचानक कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पीआरवी-7031 और कोतवाली औरैया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया।
इसके बाद बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। बच्चे की हालत सामान्य बताई गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बच्चे की जान बच गई।


