
पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु शिकायतें अग्रेषित कीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की ओर से जन शिकायतों के समाधान के लिए नियमित रूप से सुनवाई की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के निवारण के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध हो सके।
