
बेलसंड अंचल निरीक्षक ने किया पुलिस गश्ती व डायल-112 की सक्रियता का औचक निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर बेलसंड अंचल निरीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डुमरा, सीतामढ़ी थाना, पुनौरा समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओडी जांच, गश्ती दल एवं डायल-112 की सतर्कता और सक्रियता का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, गश्ती व्यवस्था तथा आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की तैयारियों की जांच की गई।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में आम लोगों तक तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाना है। अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
