इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिह्न, घड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

सेवानिवृत्त होने वालों में थाना लवेदी में तैनात उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) रुद्रप्रताप सिंह तथा फायर सर्विस में तैनात फायरमैन महिपाल सिंह शामिल रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर विभाग की ओर से यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर आयुषी सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button