उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर 30 से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पायी सफलता।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर 30 से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पायी सफलता।

 

मुख्यमंत्री ने पहचानी युवा शक्ति की क्षमता, यूपीएससी,यूपी पीएससी , नीट ,जेईई जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिल रही है निःशुल्क कोचिंग।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया  जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के द्वारा विभिन्न परीक्षाओं की कोचिंग निःशुल्क प्राप्त कर 30 से अधिक अभ्यार्थियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, भारतीय नव सेना, एसएससी आदि में चयन हुआ है। जिसमें से दीक्षा सिंह का भारतीय नव सेना में, प्रेम कुमार का एसएससी जीडी में, रोहित गौतम, मोहित कुमार, श्रेया दुबे का बीपीएससी में तथा अमित कुमार, प्रिंसी गौतम, भावना चौबे, ऋषभ कुमार आदि का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न पदों में हुआ है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 250 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा यूपी पीएससी 80 से अधिक नीट तथा 400 से अधिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित हुए हैं। छात्र ऋषभ कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी तिलक नगर औरैया का सपना था कि वह प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होकर शासकीय सेवा में अपना योगदान दें परंतु जनपद में उपलब्ध सीमित संसाधनों के कारण यह आसान नहीं लग रहा था ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ऋषभ के लिए एक आशा की किरण बनकर सामने आई और ऋषभ उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होकर वर्तमान में थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई में तैनात हैं।

ऋषभ बताते हैं कि अभ्युदय योजना अंतर्गत संचालित केंद्र तिलक महाविद्यालय औरैया में मिली निःशुल्क कोचिंग और निःशुल्क अध्ययन सामग्री ने मेरा मार्गदर्शन किया। इसके साथ-साथ टीचर्स ने भी मेरा मार्गदर्शन किया जिसके परिणाम स्वरुप उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में सफलता प्राप्त हुयी इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त करता हूं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर युवा शक्ति को परिष्कृत कर उनके सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग देकर उन्हें सफलता दिलाने की सकारात्मक पहल की गयी है इस योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपी पीएससी, एनडीए जैसी देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जाती है इस योजना में केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को आईएएस, आईपीएस जैसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होता है तथा पंजीकरण के उपरांत योग्य छात्रों का लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button