
40 वर्ष की सेवा के बाद कमलेश सिंह और सुनील कुमार सिंह सेवानिवृत्त
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो उपनिरीक्षकों के सम्मान में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक कमलेश सिंह और सुनील कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
उपनिरीक्षक कमलेश सिंह ने पुलिस विभाग में 40 वर्ष 14 दिन, जबकि उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने 39 वर्ष 9 माह 27 दिन की सेवा पूरी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, क्षेत्राधिकारी बिधूना, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


