पूणेमहाराष्ट्र

पुरानी पेंशन योजना के लिए शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने आंदोलन का फूंका बिगुल

पुरानी पेंशन योजना के लिए शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने आंदोलन का फूंका बिगुल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, : 1 नवंबर 2005 से पहले नियुक्त होकर बाद में 100 प्रतिशत अनुदान पर आए शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र राज्य पुरानी पेंशन समन्वय समिति ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय मुख्याध्यापक संघ महामंडल के सचिव नंदकुमार सागर ने आंदोलन को समर्थन देने की जानकारी पत्रकार परिषद में दी।

आंदोलन के पहले चरण में 1 से 4 सितंबर तक कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। इसके बाद 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर दोपहर 2 बजे सभी जिलों में मौन मार्च निकाला जाएगा। शिक्षकों से काला कपड़ा बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से मार्च में शामिल होने की अपील की गई है।

समिति ने सरकार को मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया है। निर्णय नहीं होने पर 28 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

समिति ने स्पष्ट किया कि आंदोलन किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं, बल्कि शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के न्यायसंगत पेंशन अधिकार के लिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button