प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

दुर्घटना पीड़ितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलेंगे दो-दो लाख रुपए 

दुर्घटना पीड़ितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलेंगे दो-दो लाख रुपए 

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। गत दिवस रीवा जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जी को इन दुर्घटनाओं से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि संजय गांधी अस्पताल में 26 अगस्त को उपचार के दौरान श्रीमती कल्पना मिश्रा निवासी ग्राम हटवा की दुखद मौत हो गई थी। इस घटना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों और दो पैरामेडिकल स्टाफ के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई। इसी तरह 29 अगस्त को रीवा में एक निजी अस्पताल में लिफ्ट गिरने की दुर्घटना में सुरेश सेन निवासी ग्राम लालपुर जिला मैहर की आकस्मिक मौत हो गई। इन दोनों दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया। मुख्यमंत्री जी ने दोनों मृतकों के निकटतम वारिसों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button