पूणेअवार्डमहाराष्ट्र

मेजर ध्यानचंद महाराष्ट्र क्रीड़ारत्न जीवन गौरव पुरस्कार – 2026

मेजर ध्यानचंद महाराष्ट्र क्रीड़ारत्न जीवन गौरव पुरस्कार – 2026

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी व प्रशिक्षक प्रो. विलास कथुरे जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, : कुश्ती के खेल के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पंच व प्रशिक्षक और एमआईटी डब्ल्यूपीयू के स्पोर्ट्स विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रो. विलास कथुरे को हाल ही में मेजर ध्यानचंद महाराष्ट्र क्रीड़ारत्न जीवन गौरव पुरस्कार – 2026 से सम्मानित किया गया।

 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी लीजेंड पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा पुरस्कार समिति, दिल्ली पैरामेडिकल बोर्ड और कालीरमन फाउंडेशन इंडिया की ओर से यह सम्मान हिंद केसरी पहलवान दिनानाथ सिंह और महाराष्ट्र ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव संजय शेटे के हाथों यशवंतराव चव्हाण स्मृति सदन (टाउन हॉल, कराड) में प्रदान किया गया।

 

उनकी इस उपलब्धि पर एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल कराड ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

शिवछत्रपति पुरस्कार से सम्मानित उत्कृष्ट क्रीड़ा मार्गदर्शक प्रो. विलास कथुरे ने कुश्ती के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। वे भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक और विश्व कुश्ती संगठन के निष्णात पंच हैं। साथ ही भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सहसचिव और महाराष्ट्र राज्य कुश्तीगीर परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं। एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता, राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता और विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय कुश्ती टीम के प्रशिक्षक और विश्व कुश्ती संगठन के निष्णात रेफरी के रूप में उन्होंने लगभग 28 देशों में भाग लिया है। वे गुरु द्रोणाचार्य प्रतिष्ठान के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button