प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिले में अब तक 672.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 672.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में वर्षा का जोर कायम – तराई में बढ़ा नदी-नालों का जल स्तर 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . जिले में पिछले चार दिनों से वर्षा का जोर बना हुआ है। रीवा, मैहर तथा सतना जिले में रूक-रूक कर हो रही भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इन क्षेत्रों में वर्षा के कारण तराई के त्योंथर क्षेत्र में टमस तथा उसकी सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। रीवा में विक्रम पुल पर बीहर नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जिले में 2 सितम्बर को 41.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील हुजूर में 38 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 22 मिमी, गुढ़ में 32 मिमी, सिरमौर में 38 मिमी, त्योंथर में 65 मिमी, सेमरिया में 35 मिमी, मनगवां में 40 मिमी तथा जवा में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 672.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में तहसील हुजूर में 826.3 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 707.3 मिमी, गुढ़ में 978 मिमी, सिरमौर में 619.4 मिमी, त्योंथर में 497 मिमी, सेमरिया में 534 मिमी, मनगवां में 475 मिमी और जवा में 741 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 744.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी। रीवा जिले की सामान्य औसत वर्षा 1044.6 मिमी है। जिले के सिंचाई का प्रमुख स्रोत बाणसागर बांध का जल स्तर अधिकतम 341.64 मीटर है। बांध का जल स्तर 341.58 मीटर हो गया है। अधिक जल निकासी के लिए खोले गए बांध के गेट अब बंद कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button