प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मासिक बैठकों की तिथियाँ तय – कलेक्टर विभागवार करेंगे समीक्षा 

मासिक बैठकों की तिथियाँ तय – कलेक्टर विभागवार करेंगे समीक्षा 

अधिकारी निर्देशों का समय सीमा में पालन सुनिश्चित करें – कलेक्टर 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मासिक समीक्षा बैठकों की तिथियों का निर्धारण कर दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि बैठक के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी बैठक का एजेण्डा तथा उससे संबंधित जानकारी बैठक से तीन दिवस पूर्व प्रस्तुत करेंगे। नोडल अधिकारी बैठक से संबंधित अन्य अधिकारियों को बैठक की सूचना देंगे। नोडल अधिकारी ही बैठक का कार्यवाही विवरण तीन दिवस में जारी कर आगामी बैठक में उसका पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। बैठकों से संबंधित सभी अधिकारी अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को सुबह 11 बजे से स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी दिन अधोसंरचना विकास की बैठक आयोजित की गई है। इसके लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रथम गुरूवार को सुबह 11 बजे से कृषि तथा उससे जुड़े विभागों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए उप संचालक कृषि को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी दिन दोपहर 12 बजे से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से नगर निगम के कार्यों की समीक्षा होगी। इसके लिए आयुक्त नगर निगम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

दूसरे गुरूवार को सुबह 11 बजे से जनजातीय कार्य तथा पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा होगी। इसके लिए जिला संयोजक ट्राईबल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी दिन दोपहर 12 बजे से सामाजिक न्याय, नि:शक्त जन कल्याण, श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा होगी। इसके लिए संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तीसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी दिन नगरीय विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तृतीय गुरूवार को सुबह 11 बजे से विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला महाप्रबंधक उद्योग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के बाद शिक्षा विभाग की समीक्षा होगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। चौथे बुधवार को सुबह 11 बजे से राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस बैठक के बाद खनिज, परिवहन और आबकारी विभाग की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला खनिज अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button