
एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण उद्यान विभाग द्वारा दिया गया
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
जिला उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय 100 कृषकों का प्रशिक्षण किसान प्रशिक्षण केंद्र भाग नगर में शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लखन सिंह राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर कृषिस्टालों का भी निरीक्षण किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लखन सिंह राजपूत ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का किसान लाभ ले और उनको समय-समय पर मिलने वाले उपकरणोंफायदा उठाकर अच्छी खेती करें अच्छी पैदावार करें जो प्रदेश व देश की उन्नत में सहायक होंगे सीमा पर जवान और खेत पर किसान अच्छा लगता है कृषिविज्ञान केंद्र के हेड डॉक्टर राम पलट द्वारा साग सब्जी मसाला भाजी आलू योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा की इन फसलों का समय से सिंचाई कर अच्छी पैदावार करके अच्छा लाभ किसान प्राप्त कर सकते हैं पूर्व फल संरक्षण अधिकारी राजीव शुक्ला ने किचन गार्डन से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर बृज विकास सिंह अवधेश शुक्ला उद्यान विभाग के उप निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला सुनील कुमार अमित यादव का योगदान रहा अच्छे कार्य करने वाले कृषक राजीव सिंह जगत सिंह कुशवाहा भारत सिंह कौशल्या सुशीला देवी पूजा देवी जयकेश पांडे को प्रशास्त्र पत्र एवं अंग वस्त्रदेकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आए सभी लोगों का जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने आभार व्यक्त किया



