प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जाँच दल ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण 

जाँच दल ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. जीएस परिहार के निर्देश पर एडवांस लाइफ केयर सेंटर ब्लड बैंक का जाँच दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ता शिवनारायण द्विवेदी, निवासी बड़ा इटमा, त्योंथर द्वारा प्रस्तुत शिकायत के आधार पर गठित जांच दल द्वारा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं पाया गया। निरीक्षण दल द्वारा आवश्यक बिंदुओं पर जांच एवं अभिलेखों का अवलोकन किया गया। संबंधित संस्था को निर्देशित किया गया कि समस्त आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के साथ क्षेत्रीय संचालक कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। क्षेत्रीय संचालक ने निर्देशित किया है कि निजी क्षेत्रों द्वारा संचालित सभी ब्लड बैंक समस्त प्रोटोकाल को फॉलो करें और साथ ही सभी प्रकार इंस्पेक्शन एक्सटर्नल, इंटरनल, एनएबीएल, अनिवार्य रूप से कराएं अन्यथा कि दशा में कमियां पाए जाने पर सीज़िंग कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में डॉ. ज्ञानेश मिश्रा उपसंचालक, डॉ. रत्नेश द्विवेदी उपसंचालक, डॉ. अतुल पांडे पैथोलॉजिस्ट, ऋषिराज गौतम उप जिला मीडिया अधिकारी, सूर्यकांत मिश्रा फार्मासिस्ट शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button