
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सीतामढ़ी पुलिस द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित एवं अग्रेषित किया गया।
पुलिस प्रशासन ने शिकायतों के निस्तारण में निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


