
शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक कलेक्ट्रेट में हुए सम्मानित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा – आज ‘शिक्षक दिवस’ के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं, जो नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण और उन्हें सही दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी अध्यापकों को पूर्ण निष्ठा, लगन और नवाचार के साथ पठन-पाठन कार्य करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का निर्देश दिया।



