प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

उप मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 48वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 48वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

ऊर्जा विभाग के इंजीनियरों ने मध्यप्रदेश को कटौती वाले राज्य से बिजली सरप्लस राज्य बनाया 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा :  उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रीवा में ऊर्जा विभाग की 48वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड रीवा संभाग तथा खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश को कुछ ही वर्षों में बिजली कटौती वाले राज्य से बिजली बेचने वाला राज्य बना दिया है। ऊर्जा विभाग के अधिकारी अब बैटमिंटन में अपना कौशल दिखायेंगे। हार और जीत की चिंता किए बिना खेल की भावना से बैटमिंटन खेलें। खेल हमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सिखाता है। उप मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने बाहर से आए 14 टीमें के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बघेली व्यंजन का आनंद लेने और व्हाइट टाइगर सफारी तथा रीवा के वाटर फॉल घूमने का आमंत्रण दिया।

 

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के आयोजन से ही स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की रौनक है। रीवा तेजी से विकास कर रहा है। अब यहाँ से भोपाल, कोलकाता, इंदौर, दिल्ली और रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा है। कार्यक्रम में अधीक्षण यंत्री बीके शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रीवा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना हम सबके लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता में ऊर्जा विभाग की तीनों कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों की 14 टीमें भाग ले रही हैं। इन्हें दो पूलों में बांटकर सिंगल्स और डबल्स की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए सीनियर वर्ग में भी अलग से मुकाबले होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता श्रीमती प्रमा पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री आशीष बैन, संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी, विभाग के अन्य अधिकारी तथा प्रदेश भर से आए खिलाड़ी उपस्थित

रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button