बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में खाकी का मानवीय चेहरा, घायल को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

सीतामढ़ी में खाकी का मानवीय चेहरा, घायल को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीगा सीतामढ़ी बिहार 

रीगा। सड़क हादसे में घायल होकर सड़क पर पड़े एक व्यक्ति के लिए सीतामढ़ी यातायात पुलिस के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार मददगार बनकर सामने आए। सड़क पर घायल को देखकर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रोका और बिना देर किए उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

 

बताया जा रहा है कि रीगा में सड़क हादसे के बाद एक व्यक्ति गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा था। इस दौरान कई वाहन वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने घायल की मदद के लिए पहल नहीं की। इसी बीच यातायात थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार की नजर घायल पर पड़ी।

 

उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तुरंत घायल को अपनी गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में स्ट्रेचर की मदद से घायल को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।

 

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार की इस तत्परता और संवेदनशीलता की लोग सराहना कर रहे हैं। पुलिस की वर्दी को आमतौर पर कार्रवाई और सख्ती से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस घटना ने खाकी के मानवीय पक्ष को भी सामने ला दिया।

 

जरूरत के समय घायल की मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाना न केवल पुलिस की जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि इंसानियत की एक मिसाल भी है। प्रशांत कुमार के इस कदम से यह संदेश गया कि वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था संभालने के साथ-साथ संकट की घड़ी में आम लोगों के लिए सहारा भी बन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button