उत्तर प्रदेशप्रशासनलखनऊ

मंत्री ए. के. शर्मा ने बलिया मोड़, गाजीपुर तिराहा, बस स्टैंड व मिर्ज़ाहादीपुर में विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया शुभारंभ

मंत्री ए. के. शर्मा ने बलिया मोड़, गाजीपुर तिराहा, बस स्टैंड व मिर्ज़ाहादीपुर में विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया शुभारंभ

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:लखनऊ, उत्तर प्रदेश

 

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने मऊ जनपद में कल देर शाम विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बलिया मोड़ तिराहा स्थित पटेल उपवन में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा के आसपास कराए गए विकास कार्यों, गाजीपुर तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के आसपास के सौंदर्यीकरण कार्यों, मऊ बस स्टैंड स्थित स्व. अलगू राय शास्त्री जी की प्रतिमा स्थल तथा मिर्ज़ाहादीपुर चौक पर स्थापित भव्य ट्राई कलर मिरर एवं कॉलम लाइट का शुभारंभ किया।

 

मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने कहा कि मऊ शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों का योजनाबद्ध तरीके से विकास एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर वातावरण के साथ-साथ सुविधाजनक और आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं हमारी प्रेरणा और गौरव का प्रतीक हैं। ऐसे स्थलों का विकास एवं सौंदर्यीकरण केवल शहर की सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराने का भी अवसर मिलता है।

 

नगर विकास मंत्री ने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहरों में ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिसमें लोगों को आवागमन, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं के स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नगरीय क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

 

मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। मऊ भी इसी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आने वाले समय में यहां और अधिक विकास कार्य दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button