
जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया।

