
स्टडी स्मार्टतर्फे १२ सप्टेंबर रोजी ‘ग्लोबल एज्युकेशन फेअर २०२६’ का आयोजन
पुणे के छात्रों को ६० से अधिक विदेशी विश्वविद्यालयों से सीधे संवाद का निःशुल्क अवसर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे : विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक पुणे के छात्रों को ६० से अधिक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। स्टडी स्मार्ट की ओर से १२ सितंबर को रॉयल कनॉट, बोट क्लब में ‘ग्लोबल एज्युकेशन फेअर २०२६’ का आयोजन किया गया है। सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले में प्रवेश निःशुल्क है। यह जानकारी स्टडी स्मार्ट के प्रबंध निदेशक चेतन जैन ने पत्रकार परिषद में दी।
अधिक जानकारी देते हुए जैन ने कहा, “आज छात्रों के सामने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के कई अवसर उपलब्ध हैं। हालांकि, सही निर्णय लेने के लिए सटीक जानकारी महत्वपूर्ण है। छात्रों और अभिभावकों को विश्वविद्यालयों से सीधे संवाद करने तथा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर देना ही इस मेले का उद्देश्य है।”
इस मेले में यूके, अमेरिका, आयरलैंड, जर्मनी, दुबई, ऑस्ट्रेलिया तथा यूरोप के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। छात्रों को विश्वविद्यालय और पाठ्यक्रम का चयन, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता तथा विदेश में शिक्षा के बाद करियर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विदेशी शिक्षा के प्रति बढ़ती पसंद के बावजूद सही विश्वविद्यालय और पाठ्यक्रम का चयन, प्रवेश की शर्तों को समझना, छात्रवृत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा शिक्षा के लिए आर्थिक नियोजन छात्रों के सामने प्रमुख चुनौतियां हैं। इस पृष्ठभूमि में मेले में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मेले में विश्वविद्यालय चयन, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता, IELTS में छूट, स्पॉट एडमिशन के अवसर, शिक्षा के बाद काम के अवसर और अंतरराष्ट्रीय करियर पर सेमिनार तथा कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। स्टडी स्मार्ट के काउंसलर छात्रों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर के लक्ष्यों के अनुसार उपयुक्त पाठ्यक्रम, विश्वविद्यालय तथा अध्ययन स्थल के चयन के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इसके अलावा शिक्षा ऋण, छात्र आवास, विदेशी मुद्रा, यात्रा सहायता और करियर काउंसलिंग के लिए अलग-अलग मार्गदर्शन केंद्र भी होंगे। जापान में उच्च शिक्षा और करियर के अवसरों की जानकारी देने के लिए भारत में जापान के दूतावास के सहयोग से कार्यरत MOSAI संस्था की विशेष भागीदारी होगी। पुणे में आयोजित होने वाले स्टडी-अब्रॉड मेले में MOSAI की यह पहली भागीदारी होगी, ऐसा जैन ने बताया।
छात्रों और अभिभावकों के लिए यह मेला खुला है तथा पंजीकरण निःशुल्क है। इच्छुक लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ९८२१५ ७८९८८ पर संपर्क किया जा सकता है।



