इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को प्रभावी पैरवी के निर्देश

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को प्रभावी पैरवी के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित अभियोगों, प्रभावी पैरवी और दोषसिद्धि की स्थिति की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने पिछले 3-4 वर्षों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने के लिए अभियोजन अधिकारी उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मजबूती से पैरवी करें।

 

उन्होंने गवाहों की समय से उपस्थिति, साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध तथा अन्य गंभीर मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

 

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं अभियोजन विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा अपील एवं अन्य विधिक कार्रवाई में समयबद्धता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी अभियोजन से अपराधियों में कानून का भय और आमजन का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।

 

बैठक में एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी उदय श्याम तिवारी सहित अभियोजन विभाग के अधिकारी, जिला शासकीय अधिवक्ता, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button