
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सीतामढ़ी पुलिस द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेषित किया गया।



