
सीतामढ़ी में जन शिकायतों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु शिकायतें अग्रेषित कीं। संबंधित पदाधिकारियों को मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।



