प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कल्पना मिश्रा प्रकरण के संबंध में सुनवाई गुरूवार और शनिवार को 

कल्पना मिश्रा प्रकरण के संबंध में सुनवाई गुरूवार और शनिवार को 

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने संजय गांधी अस्पताल में 26 अगस्त को प्रसूता श्रीमती कल्पना मिश्रा एवं उनके नवजात शिशु की मौत की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए हैं। जाँच के लिए एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर ने निर्धारित सात बिन्दुओं में एक माह में जाँच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सिरमौर ने इस संबंध में बताया कि प्रकरण के संबंध में सुनवाई 12 सितम्बर से 24 सितम्बर के मध्य प्रत्येक गुरूवार और शनिवार को की जाएगी। सुनवाई कलेक्टर कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी। घटना के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति, पीड़ित पक्ष, प्रत्यक्षदर्शी अथवा आम नागरिक अपने साक्ष्य, लिखित बयान या अन्य महत्वपूर्ण सूचना निर्धारित तिथि और समय में उपस्थित होकर कलेक्टर कार्यालय में प्रमाण सहित दे सकता है। तय समय सीमा के बाद प्राप्त साक्ष्य पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button