जन विश्वास अभियान शिविर आज जवा के कल्याणपुर में
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जवा के कल्याणपुर में 11 सितंबर को शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने शिविर आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारी शिविर में शामिल होने के साथ-साथ अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान आदि का निरीक्षण करें। शिविर का आयोजन सादगीपूर्ण रूप से करें।


