
इंडिया स्किल कॉम्पटिशन के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . इंडिया स्किल कॉम्पटिशन 2026-27 में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता एवं पंजीयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रीवा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सहायक संचालक आशु कुमार साहू, प्रशिक्षण अधीक्षक (तकनीकी) राजेश शर्मा एवं प्रशिक्षण अधिकारी ललित चौकीकर द्वारा इंडिया स्किल कॉम्पटिशन की प्रक्रिया, विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध अवसरों, संबंधित स्किल तथा पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में सौरभ शुक्ला, संयुक्त संचालक श्रीमती दीपमाला त्रिपाठी, सोनम पांडेय, प्राचार्य संभागीय आईटीआई रीवा सहित डिस्ट्रिक्ट स्किल कॉर्डिनेटर एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रतिभागियों को अपने-अपने संस्थानों में अवेयरनेस और रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित कर पात्र एवं इच्छुक युवाओं का अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। इंडिया स्किल कॉम्पटिशन 2026-27 में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 है। युवाओं से अपील की गई कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने कौशल का प्रदर्शन करें और मध्यप्रदेश एवं भारत का नाम रोशन करें।

