
पुणे-पिंपरी चिंचवड़ MHADA लॉटरी की आवेदन अवधि बढ़ाने की मांग
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
MHADA के अंतर्गत पुणे और पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र की लॉटरी की आवेदन अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर आज भीम छावा संगठन की ओर से MHADA के सभापति एवं पूर्व सांसद शिवाजीराव आढळराव पाटील को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि नागरिकों को दस्तावेजों की पूर्ति और आवेदन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है। इसलिए 15 सितंबर की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर की जाए।
साथ ही MHADA कार्यालय में नागरिकों की भारी भीड़ को देखते हुए दस्तावेज सत्यापन के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। लॉटरी की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी मांग रखी गई।
संगठन के उपाध्यक्ष निलेश गायकवाड़ और सचिव मंगेश कांबले ने यह ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिवाजीराव आढळराव पाटील ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर नागरिकों के लिए आवेदन स्वीकार करने की अवधि बढ़ाने तथा MHADA के घरों का समाचार माध्यमों में प्रचार करने के निर्देश दिए।


