प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर कल्याणपुर में संपन्न 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर कल्याणपुर में संपन्न 

सरकार आम जनता के दरवाजे पर आकर दे रही है योजनाओं का लाभ – सांसद 

गरीबों के कल्याण के लिए सरकार लगातार कर रही है कार्य – विधायक सिरमौर 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 

  रीवा . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार आम जनता के आवेदनों के मौके पर निराकरण और योजनाओं का लाभ देने के लिए जवा विकासखण्ड के कल्याणपुर में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आम जनता से प्राप्त 323 आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित 4228 लंबित आवेदनों में से 2671 का निराकरण किया गया। शिविर में उद्यम क्रांति योजना से दो हितग्राहियों तथा आजीविका मिशन से 12 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। कलेक्टर तथा सीईओ जिला पंचायत सहित सभी अधिकारी बस से जिला मुख्यालय से शिविर में पहुंचे। शिविर में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि जन विश्वास अभियान के माध्यम से सरकार आम जनता के दरवाजे पर आकर योजनाओं का लाभ दे रही है। आम जनता भी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करे। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप अधिकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्तओं को खपत के अनुसार बिल दें। मनमानी बिलिंग की कई शिकायतें मिल रही हैं।

 

शिविर में विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के लिए जन विश्वास अभियान मुख्यमंत्री जी की अभिनव पहल है। जिला स्तरीय अधिकारियों के क्षेत्र में भ्रमण तथा योजनाओं की मानीटरिंग भी अभियान से हो रही है। जन विश्वास अभियान के माध्यम से सरकार गरीबों और वंचितों के कल्याण का लगातार प्रयास कर रही है। शिविर में शामिल हजारों की भीड़ सरकार और प्रशासन के प्रति आम जनता के विश्वास का प्रतीक है। विधायक ने कहा कि तराई क्षेत्र में बाढ़ से बड़ी संख्या में कच्चे मकान ढह गए हैं। इन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के आवास दिए जाएं। इस योजना में हर पात्र हितग्राही का नाम शामिल करके योजना से लाभान्वित करें। श्रम विभाग की संबल योजना में भी हर पात्र मजदूर का पंजीयन कराएं जिससे उसे कल्याणकारी लाभ मिल सके। सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण पूरा कराकर इन्हें लोकार्पित कराएं।

 

 

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि जन विश्वास शिविर में आम जनता के आवेदनों की मौके पर सुनवाई हो रही है। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने हनुमान जी मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण की माँग रखी। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य विभागों से संबंधित 2600 से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया है। जिला स्तरीय अधिकारी विभिन्न कार्यालयों और संस्थाओं का निरीक्षण भी कर रहे हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा ने शिविर के उद्देश्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा तिवारी तथा एसडीएम माइकल तिर्की ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

उद्यम संवाद – जन विश्वास शिविर के साथ उद्ययम संवाद का भी आयोजन किया गया। शिविर में चौखण्डी में सफलतापूर्वक फ्लोर मिल संचालित कर रहे हितग्राही आरके दुबे ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मैंने 2023 में उद्योग विभाग के सहयोग से फ्लोर मिल की स्थापना की। वर्तमान में रीवा संभाग के सभी जिलों के साथ-साथ उत्तरप्रदेश के पाँच जिलों में मेरे यहाँ से उत्पादित आटे की बिक्री हो रही है। इससे 10 व्यक्तियों को रोजगार मिला है। मुझे उद्यम स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए का अनुदान मिला है। उद्यम संवाद करते हुए आजीविका मिशन की सफल स्वरोजगारी राजेश कुमारी ने बताया कि मैंने छोटी-छोटी बचत से स्वसहायता समूह में राशि एकत्रित की। समूह में 15 महिलाओं को शामिल किया। हमारा समूह सब्जी उत्पादन, खेती और डेयरी का व्यवसाय कर रहा है। मैं बैंक सखी के रूप में भी कार्य कर रही हूं। उद्यम संवाद में उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से सुनीता गुप्ता को किराना उद्योग के लिए 4.50 लाख तथा सूरज गुप्ता को फुटकर व्यवसाय के लिए 5 लाख 93 हजार रुपए की राशि का वितरण किया गया।

शिविर में मुख्यमंत्री संबल योजना से 7 पीड़ित परिजनों को अनुग्रह सहायता राशि तथा आजीविका मिशन के 12 स्वसहायता समूहों को 25 लाख रुपए की अनुदान राशि का वितरण किया गया। शिविर में दो महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रन्नू पाण्डेय, उपाध्यक्ष झण्डीलाल वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, सीईओ जनपद पंचायत सुलभ सिंह पुशाम, जिला तथा खण्ड स्तर के सभी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button